Translate

Sunday, 7 June 2026

Pothi.com पर Book Publish कैसे करें?

Pothi.com पर किसी भी पुस्तक को प्रकाशित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ें होती हैं – Book Cover,

Manuscript, Formatting और Margins। इसलिए सबसे पहले हमें अपनी Book और Manuscript को सही

 तरीके से फ़ॉर्मेट करना सीखना होगा।

Manuscript Formatting:

For see best formate book idea see our this book: Cosmic Wonders Book formate sample

1. Book का Size और Margin सेट करें

अपनी पुस्तक लिखने से पहले उसका सही Book Size और Margin निर्धारित करें। इसके लिए आप Google Docs या MS Word का उपयोग कर सकते हैं।

2. Page Size चुनें

  • Layout Section में जाएँ।
  • Page Size पर क्लिक करें।
  • अपनी पुस्तक के अनुसार उपयुक्त Size चुनें।

3. Margins सेट करें

  • Layout Section में Margins पर क्लिक करें।
  • Custom Margins चुनें।
  • Top, Bottom, Left और Right Margin (all)  को 0.75 inch सेट करें।

4. शुरुआती Pages तैयार करें

अब अपनी पुस्तक के शुरुआती पेज तैयार करें, जैसे:

  • Copyright Page
  • Preface
  • Acknowledgement
  • Dedication
  • Prologue

इनमें सबसे महत्वपूर्ण Copyright Page होता है।

बेहतर लुक और प्रोफेशनल प्रस्तुति के लिए Copyright, Acknowledgement, Preface, Dedication आदि अवश्य जोड़ें।

5. AI की सहायता लें

यदि आपको Copyright Page, Preface या Acknowledgement लिखने में कठिनाई हो रही है, तो आप AI की सहायता ले सकते हैं। अपनी पुस्तक के बारे में जानकारी देकर इन पेजों का ड्राफ्ट आसानी से तैयार कर सकते हैं।

6. पुस्तक लिखें

अब आप अपनी पुस्तक को अच्छी तरह लिखें और पूरा करें।


Book Cover Design

अपनी पुस्तक का आकर्षक कवर डिज़ाइन बनाने के लिए Canva का उपयोग करें।

Video Tutorial:





Content को फिर से Format करें

अब आपको अपनी पुस्तक में निम्न चीज़ें जोड़नी होंगी:

  • Page Numbers
  • Table of Contents
  • अन्य आवश्यक Front Matter

अंग्रेज़ी भाषा की पुस्तकों के लिए आप Draft2Digital जैसे प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।

Process Video:


यदि आपकी पुस्तक किसी अन्य भाषा में है, तो आप Google Docs का उपयोग करके Formatting कर सकते हैं।

Video Tutorial:





आपकी Book Publish होने के लिए तैयार है!

अब आपकी पुस्तक पूरी तरह तैयार है और Publish करने योग्य है।

Pothi.com पर अपनी पुस्तक प्रकाशित करने की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें:

Publishing Tutorial:


No comments:

Post a Comment